पीलीभीत। विकास कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कराई जांच में नाला निर्माण में कमी पाए जाने पर शेरपुरकलां के पूर्व प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। अब पूर्व प्रधान का जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
पूरनपुर ब्लॉक के शेरपुरकलां ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व सीडीओ से शिकायत की थी। पूर्व प्रधान पर विकास कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। सीडीओ ने डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, बीडीओ पूरनपुर सुशील जायसवाल, दो अवर अभियंताओं समेत पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी। खुद भी सीडीओ मौके पर गए थे। सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में 1.40 लाख रुपये से बनाया गया एक नाला कई जगह क्षतिग्रस्त मिला है। इस पर पूर्व प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। अब उसका जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई तय कराएंगे।