फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के शिकार की फिराक में घूम रहे तोताराम गैंग का एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघ के शिकार की फिराक में घूम रहे तोताराम गैंग के एक तस्कर को गश्त के दौरान वनकर्मियों ने धर दबोचा। उसके पास से हिरन की ट्राफी और एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने जंगल के भीतर बाघ की लोकेशन तलाशने की बात स्वीकारी। विभागीय कार्रवाई के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल पांच रेंजों में बंटा होने के साथ नेपाल सीमा तक फैला हुआ है। खुली सीमा और बीहड़ इलाका होने के चलते तस्कर शुरू से ही सक्रिय रहे हैं। एक दिन पहले महोफ रेंज के रेंजर आरिफ जमाल के नेतृत्व में वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे। महोफ और सुराई रेंज की सीमा में माला नदी किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। घेराबंदी कर वनकर्मियों ने उसे धर दबोचा। उसके पास से हिरन की ट्राफी और एक कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सईद निवासी इस्लामनगर, खटीमा बताया। टीम तस्कर को लेकर रेंज कार्यालय लेकर आई। पूछताछ के दौरान उसने स्वयं को तोताराम गैंग का सदस्य बताते हुए बाघ के शिकार को लेकर लोकेशन ट्रेस करने की बात स्वीकारी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद तस्कर को जेल भेज दिया गया। इधर कुछ दिन पहले भी महोफ रेंज की टीम ने एक तस्कर को दबोचा था।
महोफ और सुरई रेंज की सीमा से तस्कर को दबोचा गया है। उसके पास से हिरन की ट्राफी और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। तस्कर तोताराम गिरोह का सदस्य है। पूछताछ में उसने शिकार के लिए बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की बात कही है। विभागीय कार्रवाई के बाद उसे भेजा गया है। - आरिफ जमाल, रेंजर, महोफ रेंज, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें