फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा छत्रपति और घुंघचाई में बगैर परमीशन के काट लिए कई पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बगैर परमीशन के गांव टांडा छत्रपति नवदिया में 17 सागौन और 12 आम के हरेभरे पेड़ों का सफाया कर दिया गया। घुंघचाई पुलिस चौकी के समीप सागौन, शीशम के आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट लिए गए। वहीं हरीपुर रेंज की टीम ने गांव शेरपुरकलां के इस्लामनगर में छापा मारकर एक घर से सागौन के कई बोटे बरामद किए। टीम तीन लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का कटान नहीं रुक पा रहा है। सांठगांठ से होने वाले अवैध पेड़ों का सफाया होने के अधिकांश मामलों की भनक तक नहीं लगने दी जाती। गांव टांडा छत्रपति गौटिया में एक दिन पहले सागौन के 17 और आम के 12 हरे-भरे पेड़ों का सफाया कर रातों-रात लकड़ी गायब कर दी गई। घुंघचाई मेें तो पुलिस चौकी के समीप ही लकड़कट्टों ने आधा दर्जन सागौन, शीशम के पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अय्यूब ने बताया कि घुंघचाई में दो पेड़ सागौन के काटे जाने की जानकारी मिली है। वन दरोगा को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टांडा छत्रपति गौटिया में पेड़ कटने की जानकारी नहीं मिली। डिप्टी रेंजर को टीम के साथ भेजा जाएगा। उधर, हरीपुर जंगल से काटे गए पेड़ों की सूचना पर हरीपुर रेंज की टीम ने रेंजर साजिद हसन के नेतृत्व में टीम ने शेरपुरकलां के मोहल्ला इस्लामनगर के एक घर में छापा मारा। टीम को सागौन के चार बोटे भी मिले। हालांकि टीम को आरोपी नहीं मिले। रेंज कार्यालय में पांच आरोपियों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम को भेजा गया था। आरोपियों के घर से लकड़ी बरामद हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें