फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीना बाजार की जगह पर बनेगा क्लीन स्ट्रीट फूड हब पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में क्लीन स्ट्रीट फूड हब पार्क स्थापित करने के लिए प्रशासन की ओर से कई दिनों से कवायद चल रही है। इसे गति देने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम पुलकित खरे ने चिह्नित की गई मीना बाजार स्थित जगह का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि फूड स्ट्रीट पार्क में जगह-जगह खाद्य सामग्री के लगने वाले ठेलों को एकीकृत किया जाएगा। सभी प्रकार के ठेलों, पटरी खाद्य विक्रेताओं को सुव्यवस्थित तरीके से रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी दुकान लगा सकेंगे। डीएम ने चिह्नित जमीन की चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए। बताया कि फूड पार्क के तहत चहारदीवारी किनारे से ठेले लगाने को नगरपालिका की ओर से स्थानों का अंकन क्रमवार किया जाएगा। स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और नगरपालिका में रजिस्टर्ड वास्तविक पटरी दुकानदारों को इसमें जगह दी जाएगी। साफ-सफाई कराकर समतलीकरण का काम भी कराया जाएगा, ताकि जलभराव की स्थिति न बने। पार्क में दो गेट रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी। गेट पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रहेगी। पीने के पानी की व्यवस्था को वाटर कूलर रहेगा और बैठने के लिए बीच में व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक दुकानदार का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रिन्यूवल की भी व्यवस्था मानकों को निर्धारित करते हुए की जाएगी। प्रत्येक दुकानदार को डस्टबिन और सफाई की जिम्मेदारी लेनी होगी। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, ईओ सुरेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें