फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर साइकिल पर सवार हुए बुद्धसेन वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनेताओं के दूसरे दलों में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच एक बार फिर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वह पहले भी सपा में रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह सपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इससे पहले बसपा में रहे थे। उस वक्त वह जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे। इसके बाद उनकी पत्नी अनीता वर्मा भी जिला पंचायत अध्यक्ष हो गई थीं। बीते कुछ समय से वह भाजपा में थे। अब फिर सपा में चले जाने के बाद सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार देर शाम उनका फोटो वायरल होने पर राजनीतिक अमलों में हलचल बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें