फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियनशिप पर वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। शहर के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की। सीडीओ रमेशचंद्र पांडेय ने विजी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर करीब 12 बजे समापन समारोह शुरू हुआ। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें व्यक्तिगत चैंपियनशिप की श्रृंखला में सीनियर बालिका वर्ग में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज की पायल वर्मा, बालक वर्ग मेें सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर के यूनुस शाह और जय सतगुरु देव आत्माराम इंटर कॉलेज महादिया के हिमांशु कुमार, जूनियर बालक वर्ग में चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर मझोला के अनूप गिहार और नेहरू इंटर कॉलेज मझोला के विष्णु धरानी, सब जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के असगर अली नेे व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं वर्गवार चैंपियनशिप के सब जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, बालिका वर्ग में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज पीलीभीत, जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझोला, बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, सीनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत का दबदबा रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप पर वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत इंटर कॉलेज पीलीभीत का कब्जा रहा। सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईओएस संतप्रकाश, सुभाष चंद्र सिसौदिया, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अखलाक हसन खां, ओमप्रकाश वर्मा, ब्रहम शंकर गंगवार, डॉ. इरफान रजा नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें