फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने अफसरों को किया गुमराह, होगा निलंबन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम समाज की करीब 40 एकड़ जमीन को लेकर अफसरों को लगातार गुमराह करने वाले लेखपाल की शिकायत मिलने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव का पारा चढ़ गया। शिकायत पर बीसलपुर एसडीएम को मामले की जांच कर लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला बरखेड़ा के गांव परेवा अनूप का है। नगर पंचायत से करीब पांच किलोमीटर दूर खाली पड़ी जमीन पर गौशाला बनाए जाने की मांग को लेकर कई बार पूर्व प्रधान और ग्रामीण अफसरों से मिले। जिले के प्रभारी मंत्री से लेकर सासंद तक शिकायत हुई, लेकिन हर बार लेखपाल ने झूठी सूचना देकर अफसरों को यह कहकर गुमराह किया कि जमीन गौशाला के अनुकूल नहीं है। शुक्रवार को पूर्व प्रधान एक बार फिर डीएम कार्यालय शिकायत करने पहुंचा तो साक्ष्य के तौर पर कुछ दस्तोवज दिए। पूर्व प्रधान ने बताया कि चालीस एकड़ जमीन के कुछ हिस्से में तालाब है, लेकिन लेखपाल खाली पड़ी जमीन को भी तालाब में दर्शाकर अफसरों को भ्रमित कर देता है। पूर्व में भी लेखपाल के खिलाफ इस तरह की शिकायतें की जा चुकी थीं। लिहाजा, डीएम ने एसडीएम बीसलपुर को मामले की जांच कराकर लेखपाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें