फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने बढ़ा दी शहरवासियों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में सोमवार दिन में हुई करीब आधा घंटे की बरसात ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रखी दी। स्टेशन रोड समेत शहर के निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में इस बार मौसम का मिजाज कब बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। कभी मूसलाधार बारिश तो कभी चटख धूप लोगों के हौसले पस्त करने के लिए काफी है। मंगलवार दिन में भी शहर में मूसलाधार बारिश हुई। अधिकतर नाले उफना गए। करीब आधे घंटे की बरसात में ही शहर की मधुवन कॉलोनी स्थित स्टेशन रोड पर डेढ़ से दो फुट पानी भर गया। इसके अलावा सुनगढ़ी, मोहल्ला शेरमोहम्मद, पकड़िया, फीलखाना, बेनीचौधरी, पंजाबियान, शारदा कॉलोनी, कुंवरगढ़ आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही पानी उतर गया। बारिश के कुछ देर बाद ही धूप निकलने मौसम में एक बार फिर से उमस बढ़ गई। हालांकि धूप लंबे समय तक बरकरार नहीं रह सकी। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें