फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के गेट पर न्यू पीएचसी का बोर्ड..यह क्या माजरा है साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को मंजूरी मिलने के बाद नवनिर्मित भवन स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर दिया गया था। इसके बाद स्टाफ और संसाधन बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू कर दिया गया। अब अचानक सीएचसी के मुख्य गेट पर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा का बोर्ड लगा दिया गया है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यह सीएचसी है या पीएचसी। यह भी चर्चा है कि सीएचसी बनाने के नाम पर कोई खेल किया गया है।
विज्ञापन

माधोटांडा में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की शासन ने न केवल घोषणा की थी बल्कि सीएचसी भवन भी बनवा दिया था। पिछले साल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नए भवन में शिफ्ट कर कार्य भी शुरू हो गया। स्टाफ की संख्या भी बढ़ा दी गई। ऐसे में अब अचानक रात के समय सीएचसी के सामने एक बोर्ड लगा दिया गया है। इस पर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा लिखा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. विनीत यादव से इस बाबत जानकारी की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। कहा, बोर्ड कब और किसने लगाया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें