फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण खुराक से सुधरेगा बचपन, तभी होगी तरक्की: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे बच्चों पर अधिक ध्यान
विज्ञापन

दे रही है सरकार: सीडीओ
क्रासर...
टांडा विजैसी में सीडीओ ने किया सुपोषण स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कुपोषण से निपटने के लिए सरकार की ओर से कवायद चल रही है। सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन जनपद के सभी एएनएम सेंटर्स पर हुआ। टांडा विजैसी स्थित एएनएम सेंटर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने किया।
विज्ञापन

सीडीओ रमेश चंद्र पांडे ने कहा कि यह योजना छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए हितकारी है। सरकार छोटी उम्र के बच्चों पर अधिक ध्यान दे रही है, ताकि उन्हें कुपोषण से दूर रखा जा सके। डीपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि दूध-दही विटामिन आदि देने के साथ अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के इलाज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर नींव ही खराब होगी तो अच्छी इमारत कभी खड़ी नहीं हो सकती। कुपोषण गंभीर बीमारियों की जड़ है, इससे बच्चे का शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी थम जाता है। कहा कि बच्चों में कुपोषण की गंभीरता छह माह से दो वर्ष के मध्य तेजी से बढ़ती है। 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया गया है। योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्पडेस्क का गठन किया गया है। जिसका नंबर 05882-250799 है। सुबह दस से पांच बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें