पीलभीत। प्रांतीय आह्वान पर 13 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जिले भर के लेखपाल धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन भेजा।
लेखपाल संघ के बैनर तले मंगलवार को राजस्व लेखपाल सदर तहसील में एकत्र हुए। यहां लेखपालों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसीपी विसंगति दूर करने, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति, पेंशन विसंगति दूर करने, स्मार्ट फोन और लैपटाप आदि उपलब्ध कराने की मांग की। धरना देने वालों में तहसील अध्यक्ष कृष्णमुरारी, तहसील मंत्री वीरेंद्र कुमार, जगतवीर, राजेंद्र यादव, शिल्पी गंगवार, इमरान हुसैन आदि शामिल रहे।
पूरनपुर। यहां लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इसमें नरेश चंद्र शर्मा, राजीव कंचन, मान सिंह, सिराज, विनय कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास मौर्य, अमित कुमार आदि रहे।
बीसलपुर। यहां लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरने पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विदित गंगवार, तहसील मंत्री आशीष निषाद, राजकुमार यादव, शुभम गुप्ता आदि रहे।