फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! तीसरी किस्त के एवज में मांगा जा रहा सुविधा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम की सख्ती के बाद भी गरीबों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास में धनवसूली की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ग्रामीण और शहरी योजना में धन उगाही का खुला खेल चल रहा है। ऐसे ही एक मामले की शिकायत डीएम से की गई है। जिसमें प्रधान और सचिव पर तीसरी किस्त खाते में डलवाने के एवज में लाभार्थी से दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

मामला मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचात मुडैला कला का है। यहां के निवासी छविनाथ ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पात्रता के आधार पर उसके नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। दो किस्तें खाते में पहुंचने के बाद मकान का आधा निर्माण करा लिया। अब जब तीसरी किस्त आने की जानकारी हुई तो प्रधान और सचिव ने दस हजार रुपये की मांग कर दी। इसको लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नहीं देने पर खाते में पैसा न पहुंचने की धमकी दी जा रही है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर सख्ती कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें