फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: खकरा फीडर से जुड़े इलाको में रहा ब्लैक आउट, करवटें बदलते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग--
विज्ञापन

खकरा फीडर से जुड़े इलाकों में रहा ब्लैक आउट
रात भर करवटें बदलते रहे लोग
क्रासर...
इंसुलेटर और बीसीबी में खराबी आने से गहराया बिजली संकट
अफसरों ने दूसरे फीडर से जोड़कर चालू कराई सप्लाई, बरेली से मंगाया सामान, सुधार को लगाई टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बिजली सप्लाई को लेकर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भले ही तमाम दावे करें, लेकिन धरातल पर तस्वीर को बदला नहीं जा सका है। फॉल्ट और खराबी के नाम पर घंटों अघोषित बिजली कटौती से छुटकारा नहीं मिल सका है। रविवार देर रात इंसुलेटर और बीसीबी में आई खराबी के बाद खकरा फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। रात भर लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। हालांकि दूसरे दिन सुबह अधिकारियों द्वारा दूसरे फीडर से जोड़कर सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था कराई गई, जिससे कुछ राहत मिली। दिन भर सुधार कार्य किया जाता रहा।
शासन स्तर से जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन शहर की बिजली सप्लाई की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। जर्जर तार और अन्य संसाधनों में आए दिन खराबी रहती है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं तलाशा जा सका है। रविवार रात को एक बार फिर शहर के एक हिस्से में अंधेरा छाया रहा। खकरा फीडर की बीसीबी और इंसुलेटर में खराबी आने पर देर रात करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद रात भर मोहल्ला साहूकारा, दुर्गाप्रसाद, मलिक अहमद, अशोक कॉलोनी समेत आसपास के कई मोहल्लों की बिजली गुल रही। बिजली न आने पर रात भर लोग करवटें बदलते रहे और बिजली आने का इंतजार करते रहे। इनवर्टर भी कुछ देर चलने के बाद डाउन पड़ गए। सोमवार सुबह पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने सुधार कार्य शुरू कराया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए फीडर नंबर से एक से प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई। एसडीओ टाउन अतुल कुमार ने बताया कि खकरा फीडर में इंसुलेटर और बीसीबी में खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही है। इसके सुधार के लिए सामान बरेली से मंगाया गया है। टीम काम कर रही है, शीघ्र सुधार हो जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

000
बिजली सप्लाई की अव्यवस्था से लोग नाराज
26 पीबीटीपी 19
बिजली की अघोषित कटौती के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं हो सके हैं। तार जर्जर हो चुके हैं, उनको बदला नहीं गया है। तार नीचे लटकते रहते हैं, उससे भी खतरा बना रहता है।
- कुलदीप मिश्रा, आसफजान
000
26 पीबीटीपी 20
अघोषित कटौती की समस्या कई सालों से है। अधिकारी सिर्फ इसके सुधार का आश्वासन देते हैं। इस समस्या की वजह को दूर नहीं किया जाता है। शोर मचने पर कुछ दिन सब ठीक चलता है, फिर व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ जाती है।
- अभिषेक शर्मा, बाग गुलशेर खां 000
26 पीबीटीपी 21
बात सिर्फ बिजली की अघोषित कटौती तक सीमित नहीं है। आलम यह है कि कटौती के बाद बिजली आने की जानकारी करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।
- हनी अरोरा, तेल मिल कॉलोनी
000
26 पीबीटीपी 22
बेहतर सप्लाई करने से पहले विभाग को जर्जर संसाधनों को बदलना चाहिए। इसके बाद ही सप्लाई में सुधार हो सकेगा। बिजली की कटौती घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी है।
- अभिषेक पांडे, रामवाटिका कॉलोनी
--------------------
बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पूर्व की भांति काफी सुधार भी हुआ है। पूरनपुर में सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि को लेकर ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। उसको भी जल्द सही किया जाएगा।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता
26 पीबीटीपी 24
बेपटरी बिजली व्यवस्था को लेकर पूरनपुर में प्रदर्शन
पूरनपुर। बेपटरी बिजली व्यवस्था के विरोध में रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शीघ्र सुधार न होने पर उग्र-आंदोलन की चेतावनी दी गई।
देहात क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। सब स्टेशन में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसको लेकर गांवों में पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर और सबलपुर के आसपास गांवों में पिछले दो दिनों से बेपटरी बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। सोमवार को वह अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सप्लाई में सुधार की मांग की गई। उनका कहना था कि बिजली कटौती से फसल भी प्रभावित हो रही है। सिंचाई नहीं हो पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में स्वराज सिंह, नरेंद्र प्रसाद, तरसेम सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुंदरलाल, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, शाहिद खान थे।
000
गजरौला में ट्रांसफार्मर बदलने गई टीम को घेरा
बरखेड़ा। पंडरी सुहास गांव में 18 अगस्त से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इसको बदलने के लिए सोमवार को गांव पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। काफी देर बाद संभ्रांत लोगों के दखल के बाद मामला शांत हो सका। जेई साबिर खां ने बताया कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। ग्रामीण 65 केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग कर रहे है, जबकि वहंा पर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए आला अधिकारियों से बात भी कर ली गई है। अभी बड़ा ट्रांसफार्मर मुहैया न होने पर 25 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने को टीम भेजी गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इस वजह से काम नहीं हो सका है। सौ केवीए का ट्रांसफार्मर मिलने तक गांव की बिजली ऐसे में बाधित रहेगी। इसमें सात दिन का समय लग सकता है।
00000
अब लाइनमैन को मोबाइल
पर नहीं मिलेगा शट्डॉउन
पूरनपुर। फाल्ट से बिजली सप्लाई ठप होने पर अब उपभोक्ताओं को पहले से अधिक इंतजार करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि लाइनमैन को अब फोन पर शट्डॉउन नहीं मिलेगा, जबकि अब तक लाइनमैन फोन पर ही शटडॉउन ले लिया करते थे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि लाइनमैन को सब स्टेशन पहुंचकर शट्डॉउन लेना होगा। इसके बाद वह फाल्ट सही करने जाएगा। इसके बाद सुधार की जानकारी देने भी उसको आना होगा। यह निर्देश पहले से ही थे, लेकिन मोबाइल के चलन के बाद सब काम फोन पर कर लिया जा रहा था। बिजली सुधारते वक्त कर्मियों के करंट लगने के कई हादसे हुए जिनको देखते हुए अब इस पर सख्ती कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें