फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो पहले सेवायोजन पोर्टल पर कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार ने सभी तरह की नौकरियों के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में स्थायी, संविदा, आउट सोर्सिंग के पदों पर अब बिना पंजीकरण के कोई नियुक्ति नहीं की जा सकेगी। बेराजगारों को सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईएस डॉट इन पर अपना पंजीकरण करना होगा। साथ ही नौकरी देने वाली संस्थाओं को भी अपना पंजीकरण कराकर रिक्त पद संबंधी सभी विवरण अपने पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में गुपचुप भर्ती पर लगाम लगाने और युवाओं को घर बैठे सभी प्राइवेट और सरकारी संस्थाओं में रिक्त पदों की जानकारी देने के लिए शासन ने यह व्यवस्था की है। सेवायोजन कार्यालय के प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति तभी आवेदन कर सकता है, जब वह सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो। इसी प्रकार कोई सरकारी अथवा निजी संस्था को आउटसोर्सिंग, रेग्यूलर, संविदा, दैनिक वेतन भोगी पदों पर नियुक्तियां करने के लिए सारा विवरण सेवायोजन कार्यालय में पोर्टल पर अपलोड करना होगा। शासन के निर्देश है कि जो भी इस प्रक्रिया का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ अनिवार्य रिक्त अधिसूचना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे कराए पंजीकरण
अगर कोई व्यक्ति पंजीकरण के लिए सेवायोजन कार्यालय में नहीं आ सकता है तो वह घर बैठे इंटरनेट पर सेवायोजन पोर्टल पर लॉगिन कर सकता है। इसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर अपलोड होता है। इन्हें रोजगार मेला, कॅरियर काउंसिलिंग तथा अन्य संस्थाओं में निकलनी वाली रिक्तियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। जो भी नियुक्तियां होंगी वह सेवायोजन के पोर्टल पर दिखेंगी।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में नौकरी न के बराबर
सेवायोजन कार्यालय में अब तक 37825 लोग पंजीकृत है। वर्ष 2014-15 से वर्ष 2018-19 तक 2071 लोगों को रोजगार मेले के जरिए प्राइवेट कंपनियों में नौकरियां मिल चुकी हैं। वर्ष 2018-19 की बात करें तो आठ रोजगार मेलों में 805 युवाओं को नौकरी दी गई। हालांकि सरकारी कार्यालयों में नौकरियों की स्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें