फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर के बदहाल पार्क, सुविधाओं के लिए भटक रहे लोग

Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की सुंदरता को चारचांद लगाने वाले अधिकांश पार्क उपेक्षाओं का शिकार हो गए। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते पार्कों की हालत खराब है। झूले टूटे पड़े हैं तो कहीं बैठने की व्यवस्था नहीं है। आलम है कि कुछ पार्क ऐसे भी हैं, जहां ताला लटका रहता है। व्यवस्थाएं चौपट होने से शहरवासी समय बिताने के लिए भटकने पर मजबूर हो रहे हैं। सोमवार को शहर के तीन पार्कों की स्थिति को परखा गया तो हालात खराब दिखाई दिए। मायूस क्षेत्रीय लोग पार्कों के सौंदर्यीकरण की मांग करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


रामस्वरूप पार्क: टूटे पड़े झूले, बैठने की व्यवस्था भी नाकाफी
मुख्य बाजार में स्थित रामस्वरूप पार्क कभी शहर का प्रमुख केंद्र रहा है। कई नेता और अभिनेता शहर भ्रमण के दौरान पार्क में जनसभाएं करते हैं। पार्क में दिनभर शहरवासियों की मौजूदगी रहती थी, लेकिन लंबे समय से जिम्मेदारों की अनदेखी से पार्क अव्यवस्थाएं का शिकार हो गया। पार्क में लगे अधिकांश झूले टूट गए। बैठने के लिए कम बैंच होने से लोग परेशान होते हैं।

अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में आया शहीद दामोदर दास पार्क
शहर के गैस चौराहे पर स्थित शहीद दामोदर दास पार्क में हर समय लोगों की मौजूदगी दिखाई देती थी। बाजार आने वाले लोग भी पार्क में बैठने पहुंचते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से पार्क में अधिकांश समय ताला लटका रहता है। इसके साथ ही पार्क का अधिकांश भाग अस्थायी अतिक्रमण की चपेट में आ गया। पार्क के गेट पर ठेले खड़े होते हैं और चारों ओर होर्डिंग लगाने से पार्क दिखाई ही नहीं देता है।
विज्ञापन


मरम्मत की सुस्त चाल से नहीं मिल पा रहीं सुविधाएं
शहर के टनकपुर हाईवे पर स्थित नेहरू पार्क में शहर के अलावा आसपास के लोग भी घूमने आते हैं। पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए जिम्मेदारों ने जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया। लंबा समय बीतने के बाद कार्य अधूरा पड़ा है। पार्क का पाथवे टूटा पड़ा। झूले आदि गायब हैं। निर्माण कार्य की गति बेहद सुस्त है। इससे पार्क आने वाले लोग स्थिति को देख मायूस लौट रहे हैं।


- पार्क में बच्चों को अक्सर घुमाने जाते हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने से समस्या होती है। व्यवस्थाओं को ठीक करना चाहिए। - हरिओम लोधी

पार्क में झूले टूटे पड़े है। इससे क्षेत्रीय बच्चे सुविधाओं के अभाव में मायूस हो रहे हैं। पार्क की व्यवस्थाएं बेहतर होने की जरूरत है। - पवन सिंह

शहर के पार्कों की सूरत बदली जाएगी। जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर जल्द ही प्रयास शुरू कराए जाएंगे। - आशुतोष गुप्ता, प्रभारी ईओ नगर पालिका पीलीभीत

शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले।संवाद

शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले।संवाद

शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले।संवाद

शहर के रामस्वरूप पार्क में टूटे पड़े झूले।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें