फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर लाई जा रही सात पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली रोड पर भड़रिया मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। कार से सात पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच में प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा शराब मंगाए जाने की बात निकलकर आई है। इसे लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस टीम बरेली रोड पर भड़रिया मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बरेली की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रोका। कार चालक ने अपना नाम बिथरी चैनपुर (बरेली) के गांव कचौली निवासी अनिल बताया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैरा निवासी गंदर्प नारायण भी कार में सवार था। तलाशी लेने पर कार से छह पेटी देसी और एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि कार और शराब को कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी तक की जांच में पंचायत चुनाव के संबंध में प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा शराब मंगाने की बात निलककर आई है। शराब बरेली से लाई गई थी। इसे लेकर गहनता से छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें