फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ की जांच में निजी अस्पताल की 12 बिंदुओं पर मिली लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण की मौत से चंद घंटे पहले हुई कोरोना जांच में मृतक के परिवार वालों की ओर से सवाल उठाने पर कराई गई जांच में निजी अस्पताल के डॉक्टरों की 12 बिंदुओं पर लापरवाही सामने आई है। जांच में सामने आया कि मरीज को भर्ती करते वक्त कोविड जांच नहीं की गई थी। उसका बिना जांच ही ऑपरेशन तक कर दिया गया था। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आमडार निवासी रामपाल सिंह चार अप्रैल को बंटवारे को लेकर भाई के परिवार से हुई मारपीट में घायल हुए थेे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में 14 अप्रैल की सुबह रामपाल की मौत हो गई थी। उसी दिन कुछ घंटे पहले हुई एंटीजन किट से जांच में रामपाल कोरोना संक्रमित निकले थे। बेटे राज बहादुर का आरोप था कि परिवार को बिना बताए कोरोना जांच कर दी गई। इसकी रिपोर्ट भी उन्हें नहीं दी गई थी। ऑपरेशन करने से पहले क्यों कोरोना जांच नहीं कराई गई थी। इस प्रकरण में सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने जांच एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह को दी थी। जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी की। डॉक्टर के बयान भी लिए थे। अब जांच पूरी करके रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिली है। उसे सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दिया है। ऑपरेशन से पहले कोविड जांच न करने, कोविड हेल्प डेस्क अस्पताल में न होने, मौत से चार दिन पहले ऑक्सीजन लेवल कम होने पर जानकारी न देने समेत 12 बिंदुओं पर लापरवाही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें