फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निजी वाहनों से कर सकेंगे चूका बीच की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नए साल पर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पर्यटकों के लिए तोहफा दिया है। सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना के चलते निजी वाहन भी चूका बीच तक जा सकेंगे। बशर्ते इसके लिए उन्हें 300 रुपये चुकाने होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के चलते निजी वाहनों जांच की जाएगी। वहीं सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तफाबाद और चूका बीच में वनकर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज स्थित शारदा डैम से सटे इलाके में स्थापित इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच सैलानियों को खासा लुभा रहा है। हालांकि पिछला पर्यटन सत्र कोरोना की भेंट चढ़ गया था। इस बार सातवां पर्यटन सत्र पहली बार 15 नवंबर के बजाय एक नवंबर से शुरू किया गया है। तबसे लेकर अब तक 4200 सैलानी चूका बीच और टाइगर रिजर्व की वादियों का करीब से लुत्फ ले चुके हैं। हालांकि इस बार कोई विदेशी सैलानी अब तक नहीं पहुंचा है।
नए साल को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सैलानियों को कोई असुविधा न हो, इसको लेकर खासे प्रबंध किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना काल के चलते जनपद से बाहर नए साल का जश्न मनाने वाले भी इस बार नहीं गए हैं, ऐसे में चूका बीच में आने वाले सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हो सकता है। सैलानियों की संख्या बढ़ने पर वाहनों की किल्लत भी होती है। इसी के मद्देनजर वन अफसरों ने नए साल के पहले दिन सैलानियों को तोहफा देते हुए निजी वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी है, मगर इसके लिए निजी वाहनों से पहुंचने वाले सैलानियों को 300 की रसीद कटवानी होगी। रसीद कटने के बाद ही चूका गेट पर निजी वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही टाइगर रिजर्व प्रशासन सैलानियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तफाबाद और चूका बीच में अतिरिक्त वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

बाइफरकेशन में भी रहेगी रौनक
नए साल के जश्न को लेकर चूका बीच की सभी हटें सात जनवरी तक एडवांस बुक हो चुकी है। वहीं बाइफरकेशन में नहरों का जाल भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। ऐसे में नए साल के जश्न के लिए दूर दराज से आए सैलानी बाइफरकेशन में भी हरी-भरी वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे।
नए साल के मद्देनजर पहले दिन निजी वाहनों को प्रवेश पर छूट दी गई है। सैलानी रसीद कटवाकर प्रवेश कर सकते है। कोविड प्रोटोकाल के तहत मॉस्क और सैनिटाइजर आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
गोमती उद्गम स्थल रोशनी से नहाया
माधोटांडा। क्षेत्र का गोमती उद्गम स्थल भी जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार है। डीएम पुलकित खरे के प्रयासों से पीलीभीत शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने केे साथ खूबसूरत लाइटिंग की गई है, वहीं गोमती उद्गम स्थल परिसर को खूबसूरत लाइटिंग से सजाया गया है। रात को गोमती उद्गम की छटा देखते ही बनती है। साल के पहले दिन यहां भी सैलानी पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें