फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलकर्मी के बंद मकान से नकदी-जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
अलमारी में खाली पड़ा लॉकर और बिखरा पड़ा सामान - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। एक बार फिर चोरों ने शहर में दस्तक देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। बंद मकान के ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे और नकदी- जेवर समेट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला खकरा निवासी अनूप सक्सेना मोदी ऑयल फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। दो दिन पहले वह काम के सिलसिले में हरदोई गए थे। घर पर पत्नी मुक्तेश सक्सेना, बेटा अंबर और आकाश थे। रविवार रात करीब 10 बजे राजाबाग कॉलोनी में रहने वाली उनकी बुआ सुनीता सक्सेना की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर वह परिवार सहित बुआ की खैर खबर लेने के को मकान में ताला लगाकर चाबी पड़ोसी अनुज त्रिपाठी को दे गए। देर रात चोर मेनगेट का ताला तोड़कर कमरों में रखे करीब 37 हजार रुपये और तीन लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे पड़ोसी ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो होश उड़ गए। चोरी की सूचना परिवार को दी। परिवार ने आकर पुलिस को बुलाया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें