फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ: व्रत के सामान से लेकर की साज-सज्जा की खरीदारी

विज्ञापन
चूड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत बुधवार को है। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। व्रत के लिए महिलाओं ने करवे समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

पर्व से दो दिन पहले सोमवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गई। महिलाएं बाजार में व्रत को लेकर पूजन सामग्री के अलावा सौंदर्य सामग्री, साड़ी की खरीदारी करती रहीं। व्यापारियों ने भी दुकानों में महिला ग्राहकों को लुभाने के लिए कई किस्म के परिधानों से सजाया। आलम ये था कि बाजार में हर तरफ महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। कोरोना संकट काल के बीच लॉकडाउन में मंदी की मार से जूझे व्यापारियों ने करवा चौथ पर उमड़ी भीड़ को देख कुछ राहत महसूस की।
मिट्टी के रंग-बिरंगे करवे
त्योहार को लेकर धातुओं से लेकर मिट्टी के करवे की दुकानें सजी रहीं। बाजार में मिट्टी के रंग-बिरंगे करवे दुकानों की शोभा बढ़ा रहे थे। सस्ते और आकर्षक दिखने वाले यह करवे महिलाओं को भी खूब भाए।
विज्ञापन

चूरा भरकर पूजा की परंपरा
करवा चौथ पर करवा में चूरा भरकर पूजा करने की परंपरा है। इसलिए इस त्योहार पर महिलाएं विशेष रूप से चूरा खरीदती है। दो दिन पहले त्योहार को देखते हुए शहर में जगह-जगह चूरा आदि की दुकानें, ठेले और फड़ लगाए गए।
जयपुरिया और लाल रंग की डिजाइनर साड़ियां रही महिलाओं की पसंद
शहर के जेपी रोड पर वस्त्रों की सर्वाधिक दुकानें हैं। इसके अलावा मुख्य बाजार में भी महिलाओं की साड़ियों की दुकानें अधिक हैं। करवा चौथ पर इन्हीं बाजारों में सर्वाधिक भीड़ देखी गई। करवा चौथ को लेकर महिलाओं को जयपुरिया और लाल रंग की डिजायनर साड़ियां बेहद पसंद आईं। इन्हीं की जमकर खरीदारी की जाती रही।
चूड़ियों की दुकानों पर भी सुहागिनें दिखीं
करवा चौथ सुहागिनों का त्योहार है। ऐसे में चूड़ी वाली गली में देर रात तक महिलाओं की खरीदारी चलती रही। चूड़ियों की दुकानों में चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं जमा रहीं। रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ गहनों की भी खरीदारी की गई।

साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : PILIBHIT

 

चूड़ी वाली गली में करवा की खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : PILIBHIT

 

बाजार में उमड़ी भीड़। - फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें