डूंडा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला।स्रोत:शिक्षक
घुंघचाई। बाघ और अन्य वन्यजीवों की दहशत के बीच जंगल से सटे प्राथमिक विद्यालय डूडा कॉलोनी नंबर आठ के बच्चे पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल खुलने और बंद होने तक गेट बंद रहता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घुंघचाई थाना क्षेत्र का गांव डूडा कॉलोनी नंबर आठ में स्थित प्राथमिक विद्यालय पीटीआर के जंगल से सटा हुआ है। इस प्राथमिक विद्यालय में करीब 39 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल जंगल से सटा होने से बाघ के अलावा अन्य जंगली जीव-जंतु आने की आशंका रहती है। लकड़ी ले जाने वाले ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में बाघ देखा था।
ऐसे में अध्यापक स्कूल का गेट बंद कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। स्कूल के अध्यापक सर्वेश कुमार ने बताया कि कई बार बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर वन वाचर की स्कूल के आसपास तैनाती की मांग की गई। अब तक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
डूंडा कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला।स्रोत:शिक्षक