फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो बूथ पर बच्चों को मिलेगा पुष्टाहार

Thu, 19 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पोलियो अभियान के पहले दिन बूथों पर आने वाले बच्चों को पोषाहार दिया जाएगा। डीपीओ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया अन्य दिनों में पुष्टाहार का वितरण पहले की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों से किया जाएगा।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्राय: रविवार को होता है और पहले दिन स्कूलों सहित विभिन्न स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए जाते हैं, लेकिन पोलियो बूथ पर आने वाले बच्चों को पोषाहार वितरण को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स असमंजस में थीं। कोई स्पष्ट आदेश न होने के कारण अक्सर पोषाहार वितरित नहीं हो पाता था। इसकी शिकायत मिलने पर डीपीओ ने अब आदेश जारी कर दिया है। इसके अनुसार पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिन बूथों पर बच्चों को 50 ग्राम के हिसाब से पोषाहार दिया जाएगा। डीपीओ राजकपूर ने बताया कि बूथ दिवस पर पोषाहार वितरण के आदेश हैं लेकिन वर्कर्स की गलत फहमी दूर करने के लिए फिर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें