फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर अभी भी  बकाया है 50 करोड़

Thu, 19 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों को बंद हुए दो माह होने वाले हैं लेकिन अभी तक मिलों पर किसानों का 50 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसमें सर्वाधिक बरखेड़ा पर 28.67 करोड़ रुपया निकल रहा है।
विज्ञापन

जिले की चारों चीनी मिलों ने गन्ना पेराई के साथ ही 230 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान शुरू किया था, जिसमें शहर में स्थित एचएच शुगर फैक्ट्री ने गत माह ही अपना पूरा भुगतान 251.81 करोड़ रुपया किसानों के खाते में भेज दिया था, लेकिन बरखेड़ा स्थित बजाज मिल का भुगतान काफी धीमी गति से चल रहा है। हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद बरखेड़ा मिल ने भी भुगतान तेज किया है और बुधवार तक मिल 80.64 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। अब इस समय मिल पर 28.67 करोड़ रुपये बकाया है। हालांकि बजाज ग्रुप की अन्य मिलों के मुकाबले बरखेड़ा स्थित बजाज मिल का यह भुगतान सर्वाधिक है और कुल गन्ना मूल्य का लगभग 72 प्रतिशत है। बरखेड़ा के अलावा बीसलपुर व पूरनपुर की सहकारी मिलों पर भी क्रमश: 11.35 व 9.25 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन



मिलों की गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति
मिल            भुगतान        शेष
एलएच पीलीभीत    251.81    00.00
बजाज बरखेड़ा     80.67    28.67
सहकारी बीसलपुर     42.75        11.35
सहकारी पूरनपुर     33.04     9.25
कुल योग        408.27    49.27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें