फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बीनने गए बालक की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। फूल बीनने गए आठ वर्षीय बालक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवदिया मरौरी निवासी अजय कुमार का आठ वर्षीय पुत्र अमन शुक्रवार को गांव के बच्चों के साथ खेलते हुए कुछ दूरी पर स्थित तालाब पर फूल बीनने चला गया। फूल निकालने के लिए वह तालाब में आगे तक जाकर गहरे पानी में घुस गया। तालाब में पानी अधिक होने की वजह से वह डूब गया। बालक को डूबता देखकर उसके साथ आए बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जब तक उसे बचाने की कोशिश की जाती, तब तक वह तालाब में डूब गया। ग्रामीण ने किसी तरह तालाब से उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकला। तब तक उसके शरीर में पानी भर गया था। परिवार वाले बालक को बेहोशी की हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें