फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छत्तीसगढ़ पुलिस की बिलसंडा में दबिश, दो व्यापारियों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आभूषण खरीद-फरोख्त मामले में बुधवार रात यहां पहुंचकर दो सराफा व्यापारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। देर रात थाने में बुलाए गए सराफा व्यापारी के पक्ष में अन्य व्यापारी भी पहुचे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी थाना क्षेत्र निवासी जयश्री ने रायपुर कमिश्नरेट में सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ दिन पहले दिल्ली और हरियाणा से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी हुए स्वर्ण आभूषणों को पीलीभीत के बिलसंडा में एक प्रतिष्ठान के मैनेजर व मालिक के माध्यम से यहां के दो सराफा व्यापारियों के यहां बेचने की बात कही। आरोपियों को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस बिलसंडा थाने पहुंची।
पहले प्रतिष्ठान के मालिक और बाद में दोनों सराफा कारोबारियों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। घंटों सराफा व्यापारियों से पुलिस बातचीत करती रही। थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस आभूषण चोरी के सिलसिले में आई थी। व्यापारियों से पूछताछ के बाद लौट गई। आभूषणों की बरामदगी के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें