फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2026: पीलीभीत में बरहा घाट पर छाई आस्था की छटा, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार शाम बरहा घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। व्रती महिलाएं परिवार के साथ पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंची। छठी मैया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
व्रती महिलाओं ने की सूर्य की उपासना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते सूर्य) को अर्घ्य देने के लिए रविवार शाम बरहा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिर पर पूजन सामग्री से भरे दउरा और हाथों में पूजा की थाल लिए व्रती महिलाएं परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं। छठी मैया के गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ महापर्व छठ का समापन हो जाएगा। 

विज्ञापन


Trending Videos

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ठेकुआ, खीर, फल और अन्य प्रसाद तैयार किए। शाम होते ही शहर से सटे बरहा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घाट पर सजे पूजा के दउरे, दीपों की रोशनी और छठी मैया के गूंजते गीतों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। 
विज्ञापन

घाट पर छाई छठ की छटा 
परिवार के लोग भी व्रती महिलाओं के साथ पूजा में शामिल हुए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान पूजन करते हुए महिलाओं ने छठ मैया के गीत भी खाए व माहौल को पूरी तरह छठ मैया के लिए भक्तिमय बनाया। सोमवार को शहर के बरहा घाट इस उत्सव के समापन के चलते सुबह से ही महिलाएं उगते हुए सूर्य की उपासना व अर्घ्य देने के लिए सैंकड़ो की संख्या में एकत्र होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें