फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर घायल; शादी के कार्ड बांटने जा रहा था परिवार

Sun, 15 Nov 2026 03:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उसके पति-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वे शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक परिवार के साथ रविवार दोपहर हादसा हो गया। पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन




शाहजहांपुर जिले के गांव भुंडी निवासी बसंत लाल अपनी पत्नी कांति देवी और बेटे रवि कुमार के साथ बाइक से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मुसरहा जा रहे थे। रवि की शादी चार दिसंबर को होनी है। परिवार बेटे की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकला था। बरेली-बीसलपुर हाईवे पर गांव गोवल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कांति देवी (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बसंत लाल और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। बसंत लाल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पुलिस खंगाल रही सीसी फुटेज 
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले पिकअप की पहचान की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें