फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोला फेंक में चेष्ठा सिंह प्रथम, दूसरे स्थान पर रहीं प्रीति

विज्ञापन
पीलीभीत के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में वा​र्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ म
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के राम लुभाई राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को गोला फेंक में चेष्ठा सिंह ने बाजी मारी। ऊंची कूद और दौड़ स्पर्धाएं भी कराई गईं।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक वाईएम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोला फेंक में बीकॉम द्वितीय वर्ष की चेष्ठा सिंह पहले स्थान पर रहीं। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति देवी दूसरे और रितु तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में भी चेष्ठा सिंह ने बाजी मारी। पिंकी दूसरे और रितु तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा सचिव डॉ. अतुल कुमार मलिक ने किया।

पीलीभीत के राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें