फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 600 मीटर की दौड़ में सुरजीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
बीसलपुर में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देते विधायक विवेक वर्मा।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 600 मीटर दौड़ में सुरजीत ने बाजी मारी। अधिकतर प्रतियोगिताओं में रिछोला सबल की टीम विजेता रही। विजेताओं को विधायक ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में उवैस तो बालिका वर्ग में अनमता प्रथम रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयाव और बालिका वर्ग में पूजा पहले स्थान पर रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अरुण और बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर में छात्रों की लंबी कूद में मुकेश प्रथम रहे। 600 मीटर बालक वर्ग में सुरजीत ने बाजी मारी। लंबी कूद बालिका वर्ग में पूजा और बालक वर्ग में विजय प्रथम रहे। बालक वर्ग और बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में रिछोला सबल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग की रिले रेस में राजूपुर कुण्डरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अभयपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक और बालिका वर्ग की कबड्डी में रिछोला सबल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी मुईन अहमद खान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित कुमार, जिला अध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षक संघ भद्रपाल गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दया शंकर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, महिला उपाध्यक्ष मृदुला गंगवार, एआरपी देवेंद्र कुमार, दिनेश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में कृष्ण पाल, आशुतोष अवस्थी, हितेश शर्मा, उमाचरण, हरीश कुमार, राजाउल्ला आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें