फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने किया सीएचसी पर प्रदर्शन

Thu, 15 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
सीएचसी पर प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 युवा व्यापारियों ने सीएचसी में डॉक्टर सहित कर्मचारियों के गायब रहने सहित विभिन्न अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक को खरी-खोटी सुनाई। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह में स्थिति में सुधार न होने पर क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में सीएचसी पहुंचे युवा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग से आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं बदहाल हैं। अधिकांश कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इससे मरीजों को भारी असुविधा होती है। व्यापारियों ने सीएचसी में रखे गए प्राइवेट कर्मचारी, रैबीज का इंजेक्शन न होने, महिला चिकित्सक की तैनाती न होने आदि पर रोष व्यक्त किया। सीएचसी अधीक्षक ने गायब रहने वाले कर्मचारियों की लिखित शिकायत पर स्पष्टीकरण तलब करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में विजयपाल विक्की, श्यामनाथ भारद्वाज, अफरोज, जमील खां, हरवंश, अनीस अहमद, इश्त्याक, सलीम, रौनक, शाहरुख, सोनू, कार्तिक, चांद, राजू यादव, सूरज यादव, शंकर, भूरा, जमाल, आकाश, अरशद खां, राजू खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल,  शैलेंद्र गुप्ता, संजीव वर्मा आदि थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें