बीसलपुर। सीएचसी का नेत्र परीक्षण कक्ष दो दिनों से बंद पड़ा है, जिससे नेत्र रोगियों को काफी दिक्कत हो रही हैं। नेत्र रोगी पिछले दो दिनों से मायूस होकर लौट रहे हैं।
सीएचसी के नेत्र परीक्षण अधिकारी विजय वाजपेई का तबादला 25 अप्रैल को पूरनपुर और पूरनपुर सीएचसी के नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिंह का तबादला बीसलपुर हो गया। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. ठाकुर दास ने विजय वाजपेई को 26 अप्रैल को इकतरफा कार्य मुक्त कर दिया है। कार्य मुक्त होने से पहले विजय वाजपेयी अवकाश पर चले गए। उधर पूरनपुर से सतीश सिंह ने भी यहां आकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जिससे सीएचसी का नेत्र परीक्षण अनुभाग दो दिनों से बंद पड़ा है जिससे क्षेत्र के नेत्र रोगियों को काफी दिक्कत हो रही है। कुछ जागरूक नेत्र रोगियों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर इस समस्या का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस अव्यवस्था को लेकर नेत्र रोगियों में विभाग के प्रति रोष है। विभागीय हीला हवाली के चलते इस समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा, कुछ कहा नही जा सकता है। इस बावत एसीएमओ डॉ एचडी नेमी ने बताया कि इस समस्या समाधान सीएमओ करेंगे।