फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम चौराहे के पास सर्विस लेन पर अव्यवस्थाएं दे रहीं दर्द

विज्ञापन
असम चौराहा फ्लाईओवर के सर्विसलेन में भरा पानी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के व्यस्ततम असम चौराहे पर बने फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन तो शुरू हो गया है, लेकिन सर्विस लेन क्षेत्र में अव्यवस्थाओं ने लोगों के समक्ष मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हाल की बारिश के बाद यहां कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए असम चौराहे पर करीब 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2020 में शासन ने करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को मंजूरी दी थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2022 में आगरा की कार्यदायी संस्था गिरिराज जी को निर्माण कार्य सौंपा गया था। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण परियोजना की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। हालांकि मार्च 2026 के अंत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निरीक्षण के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया। इसके बाद शहरवासियों को जाम से काफी राहत मिली।
हालांकि फ्लाईओवर के नीचे और आसपास की सर्विस लेन अभी पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सकी है। खासकर असम चौराहे से पूरनपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट हेड तरुण बनर्जी ने बताया कि सर्विस लेन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां भी कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें