फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 16 महिला परिचालकों की नियुक्ति से बेहतर होगा बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोडवेज डिपो पर 16 महिला परिचालकों की नियुक्त होने से यहां की संचालन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। हाल ही में आयोजित हुई भर्ती प्रक्रिया में महिला परिचालकों की नियुक्त हुई है। जल्द ही प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वह अपना कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो चालक-परिचालकों की कमी के चलते कई बसों का संचालन नहीं हो पाता है। ऐसे में डिपो को रोजाना नुकसान भी हो रहा है। वहीं, विभागीय अफसरों की ओर से भी लगातार भर्ती प्रक्रिया को लेकर कवायद की जा रही है। रोडवेज बस संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सके। इसको लेकर महिलाओं की परिचालक के रूप में भर्ती की जा रही है। मौजूदा समय में डिपो पर करीब 35 महिला परिचालक कार्य कर रही हैं। हाल ही में बरेली में भर्ती प्रक्रिया हुई। इसमें भी करीब 16 महिला परिचालकों की नियुक्त की गई है। नियुक्त के बाद इन महिला परिचालकों को विभागीय स्तर से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि 16 महिला परिचालकों की नियुक्त हुई है। जल्द ही यह अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें