फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदिया हजारा प्रकरण के आरोपी के घर में लगी आग

Sun, 08 Nov 2015 11:38 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम चंदिया हजारा बंगाली कालोनी निवासी भवतोष के घर शनिवार रात लगी आग से उसके घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। भवतोष चंदिया हजारा बंगाली कालोनी में पुलिस-पब्लिक में हुए विवाद, पथराव व पुलिस चौकी में आगजनी की घटना मेें नामजद आरोपी है। भवतोष की बहन का आरोप है कि पुलिस ने उसके घर में आग लगाई है। इसके अलावा गांव सिमरिया निवासी राकेश कुमार के गन्ना के खेत में आग से करीब एक एकड़ गन्ना जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा बंगाली कालोनी निवासी भवतोष के घर शनिवर की रात करीब 11 बजे अचानक उस समय आग लग गई, जब उसके परिवार के अधिकांश सदस्य सो रहे थे। आग से भवतोष के परिवार वालों में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, इससे पहले साइकिल, ठिलिया, चारपाई, बिस्तर, खाद्यान्न आदि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। भवतोष चंदिया हजारा में पिछले दिनों हुए पथराव, पुलिस चौकी में आगजनी की घटना में नामजद आरोपी है। भवतोष की बहन अर्चना का आरोप है कि उसके घर में पुलिस ने आग लगाई गई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें