केंद्रीय विद्यालय संगठन के डिप्टी कमिश्नर संतोष मिर्धा ने बुधवार को
केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। वह कक्षाओं में जाकर शैक्षिक स्तर को
देखा। उन्होंने विद्यालय के प्रस्तावित भवन निर्माण को मिली जमीन का भी
निरीक्षण किया।
डिप्टी कमिश्नर टीम के साथ बुधवार को पीलीभीत पहुंचीं।
उन्होंने प्रधानाचार्य एसबी चतुर्वेदी के साथ कक्षाओं में जाकर
विद्यार्थियों से बातचीत कर शैक्षिक स्तर को परखा। वैकल्पिक भवन में चल रही
शिक्षा व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि इस बार
विद्यालय से कक्षा 10 का प्रथम बैच है इसलिए विद्यालय की पढ़ाई पर विशेष
ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों ने कुछ समस्याएं उन्हें बताई हैं जिन्हें दूर
कराने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यालय के निरीक्षण के बाद उन्होंने
प्रस्तावित भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि
वन विभाग से औपचारिकता पूरी हो गई है। विनियमित क्षेत्र व फायर ब्रिगेड से
एनओसी जल्द मिल जाएगी। इसके बाद विद्यालय भवन का निर्माण शुरू करा दिया
जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर के आने की जानकारी पर प्रदीप तिवारी, शमीम अहमद,
देवेंद्र जोशी, अफसार, एसके शर्मा सहित कई अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और
बच्चों को आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।