पीलीभीत। धान खरीद में लापरवाही बरतने पर पूरनपुर क्षेत्र के यूपीएसएस के खरीद केंद्र रंपुरा फकीरे एट अभयपुर शाहगढ़ के केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया है।
अफसरों की ओर से की गई जांच में इस खरीद केंद्र पर किसानों के बैठने की व्यवस्था, बिजली कनेक्शन व खरीद केंद्र पर कांटा चार्ज करने की व्यवस्था नहीं मिली। कई अन्य कमियां भी पाई गईं थीं। इसको लेकर केंद्र प्रभारी रामेश्वर दयाल को प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। संवाद