फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि श्रद्धालु को लेकर जा रहे तीन लोडर वाहन एआरटीओ ने पकड़े

विज्ञापन
लोडर वाहन में बैठे श्रद्घालु। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में श्रद्धालुओं भी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को पूर्णागिरि जा रहे वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें तीन लोडर वाहन मिलने पर एक को सीज किया गया और दो का चालान किया गया। सीज किए गए वाहन के श्रद्धालुओं को घर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने बताया कि लोडर वाहनों पर यात्री बैठने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी कोई लोडर वाहन पर यात्री बैठाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी को लेकर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।
मां पूर्णागिरि के दरबार से दर्शन करके लौट रहे हरदोई के श्रद्धालु लोडर गाड़ी रोककर समझाया गया और वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर से श्रद्धालु लेकर पूर्णागिर जा रहे लोडर का चालान किया गया। वहीं बदायूं के खादराबाद से पूर्णागिरि जा रहे लोडर को चेक करने पर उसके भी श्रद्धालु बैठे मिले। इस पर उस वाहन का भी चालान किया गया। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें