पीलीभीत। बच्चे के खेलते समय एक युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद धमकी देकर नकदी और जेवर उससे मंगा लिए। मामले की जानकारी होने पर बच्चे के पिता कोतवाली शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के व्यक्ति ने बताया कि उनका साढ़े नौ वर्ष का पुत्र सितंबर 2021 में शाम पांच बजे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसकी वीडियो बना ली। बच्चों के जाने पर युवक ने पुत्र को धमाया कि उसकी अश्लील वीडियो एक बच्ची के साथ बना ली है। वीडियो परिवार को दिखाने की धमकी दी।
बालक से आरोपी ने घर में रखे 15 हजार रुपये मां के जेवर मंगा लिए। जब जानकारी हुई, तो पुत्र से किसी तरह वार्ता कर घटना के बारे में पता किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विनय शर्मा, अरविंद कुमार, सीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।