फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से हटाकर डैम किनारे छोड़े मवेशी, सुरक्षा पर सवाल

Thu, 10 Sep 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में पालतू और आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बनी हुई है। दो दिन पहले मामला चर्चा में आने के बाद वनकर्मियों ने मवेशियों को जंगल की सीमा से हटाकर शारदा सागर डैम के किनारे कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दर्जनों मवेशी दिनभर जंगल से सटे खुले क्षेत्र में डेरा जमाए रहे। शाम को कुछ लोगों ने उन्हें एसएसबी चौकी के पास पहुंचाया, लेकिन मवेशी दोबारा जंगल की ओर बढ़ने लगे। वनकर्मियों ने उन्हें फिर डैम किनारे खदेड़ दिया।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इन बेसहारा मवेशियों को कहां रखा जाए। फसलों को बचाने के लिए किसान भी उन्हें जंगल की ओर हांक देते हैं। ऐसे में बाघ और तेंदुए के हमले का खतरा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें