फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर मारपीट, पथराव के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में रंजिश को लेकर झोलाछाप समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, पथराव और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिखारीपुर गांव निवासी अब्दुल वहीद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के इमरान, अब्दुल लहीद, अब्दुल मुस्तफा और शारवीन उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 20 जुलाई को शारवीन उनके घर में घुस आई और उनके दृष्टिहीन पुत्र अब्दुल हमीद के साथ चप्पलों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि अगले दिन जब वह घटना की शिकायत करने के लिए थाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर उनके ऊपर छत से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस हमले में वह और उनके भतीजे अब्दुल मुजीद घायल हो गए। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें