फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार, कन्नी, कैरम, और किताब ले प्रचार में डटे

Tue, 01 Dec 2015 11:48 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। मंगलवार को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। इसमें किसी को कार, कन्नी और किताब तो किसी को कैरम आदि चुनाव चिन्ह दिए गए। चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर ब्लाक कार्यालय में शाम तक लोगों का जमवाड़ा रहा। भारी भीड़ को लेकर पुलिस को ब्लाक रोड पर तीन जगह बैरियर लगाने पड़े।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र में नौ दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन हुआ। प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ब्लाक चौराहा पर बैरियर लगाकर पुलिस ने चौपहिया वाहनों का आवागमन ब्लाक रोड पर बंद कर दिया। एसडीओ बिजली कार्यालय के समीप से दुपहिया वाहन भी ब्लाक की ओर नहीं जाने दिए गए। इसके बावजूद ब्लाक कार्यालय के बाहर और अंदर लोगों की भारी भीड़ रही। आरओ पीके भटनागर ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन में प्रधान पद के प्रत्याशियों को अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार,  किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़िया, छत का पंखा, टेबिल लैंप आदि चुनाव चिन्ह के रूप में दिया गया। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रु्श, सुराही आदि चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

चुनाव चिन्ह मिलते
प्रचार ने पकड़ा जोर
चुनाव चिन्ह मिलते ही गांवों में चौथे चरण के चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली। आनन-फानन में प्रत्याशियों ने पंफलेट और बैनर छपवाना शुरू कर दिए। चुनाव का बिगुल बजते ही वैसे तो चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। गांव में देररात तक होने वाली पंचायतों में प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। पंचायतों में अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशी की जीत को पक्का करने को चर्चाओं में तर्क देते लोग देखे जाते थे। प्रत्याशी भी किस तरह चुनाव में फतेह हासिल की जाए को लेकर गोटियां बिछाने में जुटे है। प्रचार तो चला रहा था लेकिन प्रत्याशी को चुनाव-चिन्ह न मिलने से मोहर किस चिन्ह के आगे लगानी है, इसकी जानकारी प्रत्याशी और समर्थक वोटर को नहीं दे पा रहे थे। मंगलवार को चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। कुछ प्रत्याशियों ने तो चिन्ह मिलते ही चुनाव सामग्री छपवाना शुरू कर दिया। इसको लेकर नगर की अधिकांश प्रिंटिंग पे्रसों में मंगलवार अपरान्ह बाद से ही भीड़ देखी गई। ब्लाक कार्यालय के बाहर रेडीमेड चुनाव सामग्री बिक्री की भी कई दुकानें लगीं। इन दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें