पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की पीलीभीत रेंज टीम ने प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ का अवैध परिवहन करते हुए एक कार पकड़ा। कार में से बोरों में भरे 150 किलो कटरुआ बरामद किए। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार, सोमवार तड़के करीब एक बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग स्थित जिरौनिया पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक कार को टीम ने रोका।
तलाशी लेने पर वाहन से प्रतिबंधित वन उपज कटरू से भरे बोरे बरामद हुए। मौके से वाहन में सवार जोशी काॅलोनी निवासी ज्ञानप्रकाश और मुकेश, बरहा फाटक, थाना सुनगढ़ी और चालक अमन अवस्थी निवासी बम मनिहारपुर, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया।
मामले में पीलीभीत रेंज में रेंज केस संख्या दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार को सीज कर दिया गया। संवाद