फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल में बच्चों से ईंटें ढुलवाने का वीडियो वायरल, बीएसए ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांव बेहरी स्थित कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय के बच्चों से ईंटें ढुलवाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में बच्चों से ईंटें ढुलवाई गईं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। बीएसए रोशनी सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बेहरी गांव के कंपोजिट विद्यालय से जुड़ा वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच एबीएसए को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें