माझी और साधुओं ने चारों युवकों को बचाया
- फोटो : संवाद
उत्तराखंड के खटीमा से शारदा पार जा रही कार शुक्रवार रात घने कोहरा के कारण शारदा नदी में घुस गई। हादसा पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनारा घाट के समीप हुआ। कार में चार युवक सवार थे। नदी में घुसी कार से निकलकर चारों युवक कार के ऊपर खड़े होकर आधा घंटा तक चीखते रहे। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय युवक व वहां कल्पवास कर रहे साधुओं ने चारों युवकों को बांस के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के संपूर्णनगर निवासी अर्जुन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदित्य वर्मा, अनंत रघुवंशी कार में सवार होकर खटीमा से शारदा पार जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उनकी कार सड़क से उतरकर शारदा नदी में घुस गई। कार सवार युवक गाड़ी के शीशे खोलकर बमुश्किल बाहर निकले और कार के ऊपर चढ़कर मदद के लिए चीखने लगे।