न्यूरिया क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
न्यूरिया/पीलीभीत। मां पूर्णागिरि धाम से लौट रहे भक्तों की कार पिपरिया अगरू के पास हाईवे किनारे खंभे से टकरा गई। कार में की चपेट में आने से एक राहगीर महिला घायल हो गई। कार सवार मामूली रूप से घायल हो गए।
बरेली के महानगर निवासी वीरेंद्र कुमार अन्य लोगों के साथ शनिवार को सुबह मां पूर्णागिरि धाम से लौट रहे थे। न्यूरिया थाना क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे कार हाईवे किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में पिपरिया आगरू निवासी नारायण लाल की पत्नी मुन्नी देवी कार की चपेट में आ गईं। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गईं। चीख पुकार से ग्रामीण एकत्र हो गए। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल मुन्नी देवी को उनके परिवार वाले ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में बैठे श्रद्धालुओं और चालक मामूली रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।