फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती जला मृत बच्चों को पेश की खिराजे अकीदत

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
candle - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत का मामला 
विज्ञापन


गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मेें हादसे का शिकार हुए बच्चों की मौत पर पहला कदम संस्था के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर खिराजे अकीदत पेश की। वहीं कांग्रेसियों ने बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। 
विज्ञापन

पहला कदम संस्था के तत्वावधान में शनिवार देर शाम संस्था सदस्यों के अलावा कई शहरवासी एकत्र हुए। यहां उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर दुख जताया। इस दौरान गमगीन माहौल में मोमबत्ती जलाकर मृत बच्चों को खिराजे अकीदत पेश की और उनके माता पिता के सब्र के लिए दुआ की गई। कमेटी सदर दानिश खां ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अवसार वली खां,  फैजल खान, अजमल खां, आसिफ, पप्पू यादव, फिरोज, तसलीम बेग, मोबीन अल्वी, फैजान शम्सी, फराज शम्सी, नावेद शम्सी, हाजी अकरम खान, आसिफ खां, फुरकान शम्सी, सय्यद लियाकत अली आदि शामिल रहे। इधर जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को हुई बैठक मेें गोरखपुर में बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया साथ ही दो मिनट का मौन धारणकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना प्रदेश सरकार व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिवारीजनों को 20-20 लाख रूपया मुआवजा दिया जाए, साथ ही लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफे की मांग की गई। इस मौके पर गुरमीत सिंह, किरनपाल ङ्क्षसह, लखवीर सिंह, लेखराज, गोकुल प्रजापति, लेखराज राठौर, गौरव कश्यप, अनिल अरोड़ा, राजेश पन्नू, रफीक अहमद, रईस अंसारी, पुष्पा गंगवार, केदारीलाल, खेमकरन लाल, विजय त्रिपाठी, यासीन खां, दुजाराम पांडेय, कंहईलाल, सोमवती, ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे। इधर सपा कार्यालय में हुई बैठक में गोरखपुर में हादसे का शिकार हुए बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें