पीलीभीत। मतगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत एवं जांच करवाने के लिए प्रत्याशियों को सात दिन का समय दिया गया है। कोई भी प्रत्याशी जांच के लिए आयोग की ओर से तय सरकारी फीस जमा कर जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकता है।
मतगणना में किसी भी प्रकार की कोई शिकायत और जांच के लिए आयोग ने प्रत्याशियों को इसकी जांच कराने का मौका दिया है। इसके लिए प्रत्याशियों को सात दिन का समय दिया गया है। सात दिन में प्रत्याशी अपना आवेदन निर्वाचन कार्यालय में दे सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया कि आयोग की ओर से गाइडलाइन भेजी गई थी। इसमें काफी बिंदु है। जिनके आधार पर प्रत्याशी जांच करा सकता है। इसके लिए फीस भी तय की गई है। जो अलग-अलग है। सभी प्रत्याशियों को इसका पत्र भेजा गया है।