फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब अक्तूबर में होगी बाघों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना को लेकर चल रही तैयारियों पर विराम लग गया है। अब यह गणना मानसून सत्र समाप्त होने के बाद 15 अक्तूबर के बाद होगी। इसके पीछे एक वजह भीषण गर्मी को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की गाइड लाइन के अनुसार देश के सभी टाइगर रिजर्व में हर चार साल बाद बाघों की गणना कराई जाती है। स्थानीय स्तर पर टाइगर रिजर्व की ओर से हर साल फेज-4 के तहत बाघों की गणना का प्रावधान है।
इसी के तहत ही यहां भी टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना को मई में कराने का निर्णय किया गया था। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। इन तैयारियों पर मौसम की मार के कारण विराम लग गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण बाघ अपने प्राकृतिक वास स्थल के पास नहरों और तालाबों के पास रहते है। ऐसे में वह कैमरों में नहीं आ सकते। इसके चलते अब यह गणना मानसूत्र समाप्त होने पर 15 अक्तूबर के बाद कराई जाएगी। इसके लिए 650 से अधिक कैमरों की व्यवस्था की गई है।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघों की गणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं थी, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए बाघों की गणना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब यह गणना 15 अक्टूबर के बाद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें