फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों को अब मिलेगी कीमोथेरेपी, खुलेगा डे-केयर सेंटर

Mon, 02 Feb 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अब कैंसर रोगियों को इलाज व दवाओं के लिए दूसरे जिले के चक्कर नहीं काटने होंगे। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जल्द ही जिला अस्पताल में आठ बेड का कैंसर रोगियों के लिए डे-केयर सेंटर खुलने जा रहा है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज की ओर से व्यवस्थाएं भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व आईसीयू को डे-केयर यूनिट में बदलाव की योजना के साथ एक नोडल चिकित्सक के नेतृत्व सहित तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी गठित की जा चुकी है।
कैंसर रोगियों को अब इलाज के लिए दूसरे जिले में इलाज व दवाओं के लिए परेशानी व आर्थिक समस्याएं नहीं झेलनी पड़ेगी।
नेशनल हेल्थ मिशन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयास से जिला अस्पताल में अब कैंसर मरीजों की कीमोथेरेपी की सुविधा शुरू होने जा रही है।
जिला अस्पताल में आठ बेड पर रोजाना मरीजों को इलाज दिया जाएगा। इससे मरीजों को परामर्श के बाद इलाज व दवाओं के लिए पैसे खर्च नहीं करने बढ़ेंगे, बल्कि मरीजों का पैसा भी बचेगा। जिला अस्पताल में डे-केयर सेंटर शुरू होने की योजना के साथ मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने डे केयर सेंटर के लिए मेडिकल कॉलेज से नोडल न्यूरोसर्जन डॉ. अमित कोहली, ईएनटी डॉ. अंकुर गुप्ता, गायनी डॉ. आशा गंगवार को नामित भी किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि इसके लिए पूर्व आईसीयू को डे-केयर सेंटर वार्ड में बदलने की योजना बनाई गई है। रोजाना आठ बेड पर मरीजों को एक दिवस का इलाज दिया जाएगा। शासना के आदेश के बाद डे-केयर सेंटर को कैंसर मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें