फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 17 अगस्त तक घरों-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

Mon, 10 Aug 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में तिरंगा जागरूकता रैली निकालते व्यापारी- व्यापारी - फोटो : 1
विज्ञापन
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए रविवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान व्यापारियों को तिरंगा वितरित कर उनको प्रतिष्ठानों, घरों में लगाने की अपील की।
विज्ञापन

स्टेशन चौराहा से शुरू हुई जागरूकता रैली में व्यापारियों से 10 से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे लगाते समय उसकी गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। 17 के बाद उसे सम्मानपूर्वक उतार कर सुरक्षित रखें।
रैली में विधायक बाबूराम पासवान, व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, अपूर्व सिंह, अशोक खंडेलवाल, व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी जाहिद खां, प्रांतीय मंत्री विजयपाल सिंह विक्की, बलजीत खैहरा, दीपक अग्रवाल, उमर खान, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें